Blog

हरियाणा में लहराया भाजपा का परचम भाजपाइयों ने मनाया जश्न

कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और मिष्ठान खिलाकर एक दूसरे को दी बधाई

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की हैट्रिक लगने व प्रचंड बहुमत की सरकार बनने पर कार्यकर्ताओं के साथ आतिशबाजी की और मिष्ठान खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी है । मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ता कोयल घाटी किराए पर एकत्रित हुए यहां मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व हरियाणा की भाजपा सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर जनता ने पुनः अपना आशीर्वाद दिया है। कहा कि भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाई है और प्रचंड बहुमत की सरकार बनाई है।

 

प्रेमचंद अग्रवाल ने इस जीत का श्रेय हरियाणा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं को दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी की रीढ़ उसके कार्यकर्ता होते हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाया। अग्रवाल ने कहा कि जम्मू कश्मीर में भाजपा ने अपना जनादेश बढ़ाया है। वहां की जनता ने भी भाजपा के कार्यों को सराहते हुए उसके पक्ष में मतदान किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जम्मू और कश्मीर में अपना ग्राफ बढ़ाया है। मौके पर मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार, पूर्ण दायित्वधारी संदीप गुप्ता, संजय व्यास, पूर्व राज्यमंत्री राव शाहिद अहमद , संजय शास्त्री, इंद्र कुमार गोदवानी, जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती, प्रतीक कालिया, चेतन शर्मा, जितेंद्र अग्रवाल, कपिल गुप्ता, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष गुप्ता, शिव कुमार गौतम, रुचि जैन, नितिन सक्सेना, दीपक बिष्ट, देवदत्त शर्मा, जगावर सिंह, शंभू पासवान, राजपाल ठाकुर, नंदकिशोर जाटव, एकांत गोयल, जितेंद्र पाल, सोनू पांडे, रूपेश गुप्ता, सचिन अग्रवाल, सीमा रानी, रेखा चौबे, आशा शुक्ला, रुचि जैन, सुधा असवाल, निवेदिता सरकार, उषा जोशी, प्रदीप कोहली, राजेंद्र बिजलवान, रमन भट्ट, सुभाष जायसवाल, अनंतराम भट्ट, विशाल शाही, गंभीर मेवाड़, रंजन अंथवाल, विनायक कुमार अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button