Blog

दहेज हत्या के मामले में आरोपी पति को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

महिला तथा बाल अपराधों के प्रति संवेदनशील दून पुलिस

ऋषिकेश । कोतवाली ऋषिकेश में बीते 19 नवम्बर को वादी निवासी चन्द्रेश्वर नगर ऋषिकेश द्वारा कोतवाली ऋषिकेश में आकर लिखित तहरीर दी कि 18 नवंबर को उनकी पुत्री की उसके पति सुमित व ससुराल वालो ने दहेज की मांग कर शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताडित कर मृत्यु कारित की गयी है। तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश पर तत्काल मु0अ0सं0: 522/2025 धारा 80(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली ऋषिकेश पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये, जिसके अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सुरागरसी/ पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया, साथ ही इलेक्ट्रानिक सर्विलासं के माध्यम से भी अभियुक्त के सभी सम्भावित स्थानों पर लगातार दबिशें दी गई, पर अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। पुलिस टीम द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप को 23 नवंबर मुखबिर की सूचना पर मृतका के पति अभियुक्त सुमित जाटव को पुराना रेलवे स्टेशन मन्दिर के पास स्थित खाली ग्राउण्ड से गिरफ्तार किया गया।

प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश केसी भट्ट ने बताया कि आरोपी की पहचान सुमित जाटव पुत्र विनोद जाटव निवासी: निकट मार्डन स्कूल, जाटव बस्ती रेलवे रोड, थाना ऋषिकेश, देहरादून के रूप में हुई है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक निखिलेश बिष्ट , कॉन्स्टेबल रूपेश कुमार शामिल थे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button