Blog

स्वर्गीय शिव मोहन मिश्र की स्मृति में लगाया रक्तदान शिविर

स्वर्गीय शिवमोहन समाज को रक्तदान के लिए सदा प्रेरित करते रहते थे : ललित मिश्र

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । एसएम शक्ति फाउंडेशन ऋषिकेश एवं लायन्स क्लब ऋषिकेश डिवाइन के सहयोग से रेलवे रोड स्तिथ अपने केम्पस में स्व शिव मोहन मिश्र की स्मृति में एक रक्तदान शिविर लगाया गया । जिसमे 87 लोगो द्वारा रक्तदान किया गया, जबकि रजिस्ट्रेशन कुल 107 व्यक्तियों द्वारा करवाया गया था, शेष लोग विभिन्न वजहो 20 लोग रक्तदान नहीं कर पाए l संस्था की संस्थापक सीमा मिश्र ने कहाँ कि स्वर्गीय शिवमोहन मिश्र समाज में सदा सेवा के लिए तत्पर रहते थे उन्ही को समर्पित करते हुए आज यह कैंप लगाया गया है, बताया कि संस्था महिलाओ को समर्पित विभिन्न कार्य करती रहती है । वही संस्था के ही ललित मोहन मिश्र ने बताया कि उनके बड़े भाई स्वर्गीय शिवमोहन मिश्र एक जागरूक रक्तदाता थे वह समाज को रक्तदान के लिए सदा प्रेरित करते रहते थे, बताया कि अपने गमन से 20 दिन पूर्व भी उन्होंने रक्तदान किया था । इस अवसर पर एम्स ऋषिकेश द्वारा नियमित रूप से एम्स ऋषिकेश के साथ रक्तदान शिविर लगाने पर ललित मोहन मिश्र को ब्लड बैंक इंचार्ज डॉक्टर आशीष जैन ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया ।

 

 

 

बाइट : सीमा मिश्र अध्यक्ष एसएम फाउंडेशन ऋषिकेश

 

 

बाइट : ललित मिश्र अध्यक्ष

 

मौके पर सीमा कोठारी, मिनाक्षी भट्ट, संध्या पाण्डेय, गरिमा मिश्र, सीमा सहगल, अपर्णा सिँह, शगुन भटनागर, डॉली,पारुल, हर्षिता,महेश किंगर, कपिल गुप्ता, राजेश अग्रवाल,प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष राजपाल खरोला,AICC जयेन्द्र रमोला, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सिँह, भाजपा मण्डल के निवर्तमान महामंत्री पवन शर्मा, सुधीर राय, पंकज चावला, अरविन्द जैन, मधु जोशी, मधु मिश्रा, पुष्पा मिश्रा, हेमंत गौड़, रामकुमार संगर, शिवम् शर्मा,नरेश अग्रवाल,देवेंद्र प्रजापति, प्रिन्स मनचंदा, अजय गर्ग,अभिषेक शर्मा, आशु डंग, नवीन गाँधी,विवेक तिवारी, एम्स से डॉ रोहन, वरुण विग्नेश, अमन दिवाकर, मनोज सेठी, अब्दुल रहमान सहित अन्य उपस्थित रहे l

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button