Blog

शराब तस्करी के आरोप में किया गिरफ्तार

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस दौरान आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया । बता दे आबकारी आयुक्त के निर्देशन पर चलाए जा रहे अभियान का पालन करते हुए टीम ने आबकारी टीम जनपदीय प्रवर्तन देहरादून द्वारा आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध लगातार छापेमारी कार्रवाई के दौरान चंद्रभागा गली नंबर 32 में एक सागर एंटरप्राइज दुकान में छापा मारा गया दुकान की तलाशी लेने पर एक ब्लिकिट के बैग में 55 पव्वे इंपीरियल ब्लू व्हिस्की शराब बरामद हुए , अवैध शराब बिक्री करते मौके पर आरोपी अंकित कुमार पुत्र नरेश कुमार निवासी चन्द्रभाग गली नंबर 32 शीशम झाड़ी ऋषिकेश को गिरफ्तार किया ।

टीम में उप आबकारी निरीक्षक उमराव सिंह राठौर, राकेश नाथ, प्रधान आबकारी सिपाही , हेमन्त सिंह शामिल रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button