एक्सक्लूसिव खबरेंटेक्नोलॉजीपर्यटन

मंत्री प्रेमचंद ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण

रायवाला ( राव शहजाद ) । कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत हरिपुरकलां में पौधा रोपित किया है । उन्होंने सभी से अभियान के तहत पौधा रोपित करने का आवाहन किया। इस दौरान तुलसी, आंवला, आम, नीम, नींबू, बेलपत्र, लीची आदि पौधे रोपे। मंगलवार को पौधा रोपण कर डॉ अग्रवाल ने कहा कि यदि प्रकृति को ईश्वर का दूसरा रूप कहा जाए तो कदापि गलत नहीं होगा। पेड़ों पर प्रकृति निर्भर करती है। पेड़ लगाना प्रकृति का संरक्षण व संवर्धन है और प्रकृति का संरक्षण व संवर्धन ईश्वर की श्रेष्ठ आराधना है। एक पेड़ लगाने से असंख्य जीव-जन्तुओं के जीवन का उद्धार होता है और उसका अपार पुण्य सहजता से हासिल होता है। एक तरह से पेड़ लगाने से अपार पुण्य की प्राप्ति होती है। डॉ अग्रवाल ने कहा कि पेड़-पौधों की कमी से निरंतर पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण बहुत जरूरी है। हम सभी का फर्ज बनता है कि पृथ्वी की खूबसूरती को बनाए रखने में अपना योगदान दें। उन्होंने युवाओं को अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। मौके पर मण्डल अध्यक्ष रायवाला शिवानी भट्ट, आचार्य अयोध्यानंद जी, स्वामी राजेन्द्र दास, पंकज पाल, सर्वेश गौड़, सोहन लाल कुकरेती, सुशीला नेगी, धर्मेंद्र गवाड़ी , राखी भट्ट, तुलसी महरा अन्य मौजूद रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button