एक्सक्लूसिव खबरेंटेक्नोलॉजीपर्यटन

एड्स दिवस पर रैली निकालकर जागरूक किया

रिपोर्ट : राव शहजाद

ऋषिकेश । राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल वीरभद्र में जन जागरण रैली निकाली गई । शुक्रवार को विश्व एड्स दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल वीरभद्र ने जन जागरण रैली निकालकर लोगों को एचआईवी के प्रति जागरूक किया । कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि समाज को एड्स मुक्त बनाना है । एड्स दिवस पर एक ही नारा एड्स मुक्त हो देश हमारा । एड्स का ज्ञान, बचाए जान सहित अन्य नारे लगाकर जागरूक किया है। जागरूकता रैली विद्यालय से प्रारंभ होकर मीरानगर, सुमन विहार, बीस बीघा, बापुग्राम अन्य क्षेत्र से होती हुई विद्यालय प्रांगण में सम्पन्न हुई । विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह ने कहा कि एड्स का ज्ञान ही उसके बचाव का उचित मार्ग है । एड्स रोग एक लाइलाज बीमारी है जिससे बचने के लिए एड्स के विषय मे जानकारी होना अनिवार्य है । मौके पर कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र सिंह रावत, विजय पाल सिंह , ललित मोहन जोशी, पंकज कुमार सती व्यायाम शिक्षक, मनोज कुमार गुप्ता कार्यक्रम समन्वयक , परिक्षेत्र ओम प्रकाश गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button