Blog

नवनियुक्त महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ललित मिश्र का कांग्रेसजनों ने किया भव्य स्वागत

ऋषिकेश । कांग्रेस भवन में निवर्तमान अध्यक्ष राकेश सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में पदभार एवं स्वागत कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । उन्होंने नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र को विधिवत पदभार सौंपा, साथ ही समस्त कांग्रेसजनों से आशा जताई कि जिस प्रकार सबने एक जुट होकर मेरे कार्यकाल में कांग्रेस को आगे बढ़ाने का भरपूर प्रयास किया वैसे ही नवनियुक्त अध्यक्ष के साथ भी तनमयता से सहयोग करेंगे और इस बार विधानसभा ऋषिकेश में जीत का परचम लहराएंगे । कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने विश्वास व्यक्त किया कि ललित मोहन मिश्र के नेतृत्व में कांग्रेस संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा जनता के हितों से जुड़े मुद्दों को पूरी मजबूती से उठाने का काम करेंगे। जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल एवं पीसीसी सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि आप कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने तथा जनता के हितों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ने का कार्य करेंगे। साथ ही कांग्रेस संगठन हित को सर्वोपरि रखते हुए एकजुटता के साथ सबको एक साथ लेकर चलने का प्रयास करेंगे ।

नवनियुक्त अध्यक्ष ललित मोहन मिश्रा ने कहा कि वह कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने के लिए सदैव प्रयास प्रयासरत रहेंगे । मौके पर विजय सारस्वत, मदन मोहन शर्मा, महंत विनय सारस्वत, चंदन पंवार, जयेंद्र रमोला , राजपाल खरोला , जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल , भगवती सेमवाल सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button