एक्सक्लूसिव खबरेंक्राइम

रायवाला पुलिस ने चोरी की स्कूटी के साथ चोर दबोचा

 

रायवाला ( राव शहजाद )  । थाना रायवाला पुलिस ने थाना क्षेत्रान्तर्गत वाहन चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 1 आरोपी को चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दे कि सोमवार को सोहन लाल सेमवाल पुत्र स्वर्गीय रिखि राम सेमवाल निवासी प्रतीत नगर रायवाला ने मोबाइल फोन से 112 पर सूचना दी गयी की उनकी स्कूटी संख्या UK14D-6826 जो घर के बाहर खडी की गयी थी जिसको अज्ञात चोर द्वारा लाँक तोडकर चोरी कर ले गया है। चोरी की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए चीता कर्मगणो द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को चोरी के वाहन के साथ प्रतीतनगर सेमवाल काँम्पलेक्स के पास से गिरफ्तार किया गया । रायवाला थानाध्यक्ष देवेंद्र चौहान ने बताया कि आरोपी की पहचान राकेश चौहान पुत्र सुरमान सिह चौहान निवासी ग्राम अरोली थाना मुनीकीरेती टिहरी गढवाल उम्र-32 वर्ष के रूप में हुई है ।

 

उक्त घटना के सम्बन्ध मे वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना रायवाला पर मु0अ0स0-14/24 धारा 379/411 भादवि पंजीकृत किया गया । आरोपित को समय से न्यायालय में पेश किया गया । पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कुशाल सिह रावत , कॉन्स्टेबल अमित सैनी ,कॉन्स्टेबल सन्दीप कुमार शामिल थे ।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button