दून इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का सीबीएसई परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । दून इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल श्यामपुर का सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा 2025-26 का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है । इस दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। मिली जानकारी के अनुसार विद्यालय की छात्रा साक्षी बिष्ट ने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। सौम्या त्रिपाठी ने 92.4 प्रतिशत तथा मेघा देवरानी ने 91.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके अतिरिक्त नव्या कंडियाल ने 89.2 प्रतिशत, सोनाली ने 87.6 प्रतिशत, तन्वी भंडारी ने 86.2 प्रतिशत, तन्वी रावत एवं सिद्धार्थ बलोनी ने 85.8 प्रतिशत, प्रियांशी भट्ट ने 85.4 प्रतिशत तथा वंशिका और प्रिया ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. तनुजा पोखरियाल, चेयरमैन केशव मोहन एवं परिसर निदेशक संजय कुकसाल ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

वही विद्यालय परिवार ने भी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना कर इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है ।
[banner id="1202"]





























