Blog

नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष ने कैबिनेट मंत्री से की मुलाकात

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । भाजपा वीरभद्र मंडल के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से मुलाकात की। इस दौरान मंत्री अग्रवाल ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट व मिष्ठान खिलाकर मंडल अध्यक्ष की पुनः जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। साथ ही मंडल प्रतिनिधि बालम सिंह रावत को भी जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में हुई मुलाकात के दौरान मंत्री अग्रवाल ने कहा कि भाजपा संगठन विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। यहां छोटे से लेकर बड़े कार्यकर्ताओं का सम्मान होता है। भाजपा में हर कार्यकर्ता स्वयं को गौरवान्वित महसूस करता है। अग्रवाल ने कहा कि वीरभद्र मंडल से पिछले कार्यकाल में अनेक अभूतपूर्व कार्यक्रम किये है, कहा कि इस कार्यकाल में भाजपा संगठन को और मजबूत करने का कार्य करेंगे। उन्होंने मंडल अध्यक्ष व प्रतिनिधि को मिष्ठान खिलाकर बधाई दी। मौके पर मंडल प्रतिनिधि बालम सिंह, भाजपा नेत्री पुनीता भंडारी, मनोरमा, पूनम डोभाल, पिंकी धस्माना, महिपाल सिंह, संजय ध्यानी, विवेक चतुर्वेदी, सुमित सेठी सहित अन्य उपस्थित रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button