सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ

देहरादून । कोतवाली पटेलनगर पर सूचना प्राप्त हुई की पटेलनगर क्षेत्रान्तर्गत आईएसबीटी मे दो पक्षों के बीच हुए विवाद में दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे के साथ लड़ाई झगड़ा करते हुए सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग किया जा रहा है। प्राप्त सूचना पर कोतवाली पटेलनगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तथा मौके पर लड़ाई झगड़ा कर रहे व्यक्तियों को समझाने का प्रयास किया गया, पर उक्त व्यक्ति पुलिस के समझाने पर भी नहीं माने तथा और अधिक उग्र होकर आपस मे मारपीट पर उतारू हो गये, मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा झगड़ा कर रहे 07 व्यक्तियों को 170 BNSS में गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान
शोएब पुत्र लियाकत अली निवासी महबूब काँलोनी ब्राह्ममणवाला, पटेलनगर, उम्र- 24 वर्ष , मोनिस पुत्र ईमरान निवासी ब्राह्ममणवाला, पटेलनगर, उम्र- 21 वर्ष , आरिस पुत्र ईमरान निवासी ब्राह्मणवाला, पटेलनगर, उम्र- 23 वर्ष , सदान पुत्र सलीम निवासी कारगी ग्रान्ट निकट विजिलेंस ऑफिस, पटेलनगर, उम्र- 21 वर्ष , फैजान अहमद पुत्र इरफान अहमद निवासी टायरवाली गली, आजाद काँलोनी, पटेलनगर, देहरादून, उम्र- 34 वर्ष , रहमान पुत्र इरफान निवासी टायरवाली गली आजाद काँलोनी, पटेलनगर, देहरादून, उम्र- 30 वर्ष , इमरान पुत्र अब्दुल सलाम निवासी बडी मस्जिद के पास कारगी ग्रान्ट, पटेलनगर, देहरादून, उम्र – 40 वर्ष के रूप में हुई है।






























