पुराने कोतवाल को भावुक विदाई तो नये कोतवाल का किया भव्य स्वागत

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र सिंह डोबाल द्वारा किए गए तबादलों के बाद सोमवार को ऋषिकेश कोतवाली का माहौल भावुक और उत्साह दोनों से भरा रहा। यहां तैनात निरीक्षक कैलाश चंद्र भट्ट को कोतवाली नगर भेजा गया, जबकि रिजर्व पुलिस लाइन से आए निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट ने ऋषिकेश कोतवाली की कमान संभाली है । सोमवार को कोतवाली परिसर में कैलाश चंद्र भट्ट की विदाई का कार्यक्रम रखा गया पुलिसकर्मियों ने माल्यार्पणकर और गिफ्ट भेंटकर भावभीनी विदाई दी। वहीं दूसरी ओर नवनियुक्त निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट का गर्मजोशी से स्वागत किया। वही इस अवसर पर निरीक्षक कैलाश चंद्र भट्ट ने कहा कि नौकरी में स्थानांतरण तो होते रहते हैं, लेकिन इंसान का आपसी व्यवहार ही हमेशा याद रहता है। ऋषिकेश कोतवाली में बिताया हर पल मेरे लिए अनमोल है।

उन्होंने पत्रकारों का विशेष आभार जताया। कहा कि आज कोई प्रेस वार्ता नहीं थी, लेकिन मैंने आप लोगों से मिले बिना यहां से जाना उचित नहीं समझा। आप सभी ने समय-समय पर पुलिस की टीम को सहयोग दिया। इसके लिए मैं तहेदिल से आभारी हूं एसएसपी के आदेश के बाद रिजर्व पुलिस लाइन से आए निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट ने सोमवार को कोतवाली का चार्ज संभाल लिया। पुलिसकर्मियों ने उनका स्वागत कर विश्वास दिलाया कि वह पूर्व की तरह ही कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूरी ताकत से साथ देंगे।यशपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि ऋषिकेश धार्मिक नगरी है और यहां पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी ।
[banner id="1202"]





























