Blog

निर्जला एकादशी स्नान पर्व से पहले चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

हरिद्वार ( राव शहजाद ) ।  निर्जला एकादशी स्नान पर्व को लेकर नगर निगम हरिद्वार ने रोडीबेलवाला क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। नगर आयुक्त नंदन कुमार के नेतृत्व में निगम की टीम ने क्षेत्र में व्यापक कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थलों और मार्गों से अतिक्रमण हटाया है । नगर आयुक्त ने स्वयं मौके पर पहुंचकर अभियान की कमान संभाली और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्नान पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर निगम के अनुसार, मंगलवार को भी 120 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए थे, जबकि बुधवार को अभियान जारी रखते हुए रोडीबेलवाला क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त बनाने की कार्रवाई की गई। नगर आयुक्त नंदन कुमार ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थानों, सड़कों और फुटपाथों पर अतिक्रमण न करें। उन्होंने लोगों से स्वयं आगे आकर अवैध कब्जे हटाने का भी आग्रह किया, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कार्रवाई की आवश्यकता न पड़े।

नगर निगम ने संकेत दिए हैं कि स्नान पर्व तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार जारी रहेगा, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
अभियान में मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा सफाई निरीक्षक रूपाली, मोहित कुमार, प्रशांत कुमार सहा.अतिक्रमण प्रभारी आदित्य तेश्वर् सहित शामिल रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button