Blog

तीर्थनगरी में निजी वाहनों के दुरुपयोग पर प्रवर्तन दल सख्त, 16 चालान के साथ 8 वाहन सीज

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । परिवहन विभाग के प्रवर्तन दल ऋषिकेश द्वारा मंगलवार को निजी चार पहिया वाहनों के खिलाफ विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कड़ी कार्यवाही की गई . प्रवर्तन दल ने शहर के प्रमुख मार्गों पर सघन चैकिंग की। इस दौरान कुल 16 चालान किए गए, जिनमें से 12 चालान निजी चार पहिया वाहनों के थे। चैकिंग में सबसे गंभीर मामला निजी वाहनों का व्यावसायिक रूप से इस्तेमाल करना रहा। कुल 08 निजी वाहनों को व्यावसायिक गतिविधियों में लिप्त पाया गया। नियमों के तहत इन सभी 08 वाहनों को मौके पर ही निरूद्ध/बन्द कर दिया गया। विभाग के अनुसार टैक्स बचाने के लिए निजी रजिस्ट्रेशन वाले वाहनों से सवारी ढोना या सामान ढुलाई करना मोटर वाहन अधिनियम का सीधा उल्लंघन है। इसके अलावा 3 वाहनों के पास वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र (PUCC) नहीं था और 2 चालक बिना ड्राइविंग लाइसेंस (DL) के वाहन चलाते पकड़े गए। अन्य 04 मामलों में विभिन्न अभियोगों के तहत चालानी कार्यवाही की गई। एआरटीओ प्रवर्तन रश्मि पंत ने बताया कि तीर्थनगरी में निजी नंबर के वाहनों से अवैध टैक्सी संचालन की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इससे न केवल सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है, बल्कि अधिकृत टैक्सी चालकों के रोजगार पर भी असर पड़ रहा है।

ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। उन्होंने वाहन स्वामियों से अपील की कि वे नियमों का पालन करें और निजी वाहन का व्यावसायिक प्रयोग न करें।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button