एक्सक्लूसिव खबरेंक्राइम

रायवाला पुलिस ने अवैध शराब के साथ तस्कर दबोचा

रायवाला (राव शहजाद) । थाना रायवाला पुलिस ने अवैध शराब के आरोप में शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है । इस दौरान आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस ने मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के निर्देशन मे जनपद को नशा मुक्त करने व नशा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु जनपद देहरादून पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान को सफल बनाने के लिए मुखबिर की सचूना पर शराब तस्कर को अवैध 15 पेटी देशी शराब कुल 675 पव्वे मय वाहन सेंट्रो UA 07 N 7290 के साथ गिरफ्तार किया है। रायवाला थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया की आरोपी की पहचान दीपक सेठी पुत्र स्वर्गीय हरीश सिंह सेठी निवासी 24 ई सी रोड सर्वे चौक डालनवाला के रूप में हुई है। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक योगेंद्र कुमार , अर्जुन कॉन्स्टेबल अनित शामिल थे ।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button