एक्सक्लूसिव खबरेंपर्यटन

रोटरी क्लब दून गंगा ने किया स्मार्ट टीवी भेंट

क्लब के सराहनीय कदम से स्मार्ट क्लास में पढ़ सकेंगे विधार्थी

रायवाला ( राव शहजाद ) । रोटरी क्लब दून गंगा क्लब छिद्रवाला ने विश्व छात्र दिवस के अवसर पर स्कूल को एक स्मार्ट टीवी भेंट किया । इस दौरान स्कूल परिवार ने क्लब के सदस्यों का आभार जताया है । मंगलवार को रोटरी क्लब दून गंगा क्लब छिद्रवाला ने ग्राम पंचायत जोगीवाला के राजकीय प्राथमिक विद्यालय साहबनगर में स्मार्ट क्लास के लिए स्कूल को टीवी दिया है। जिससे स्कूल स्मार्ट क्लास के द्वारा बच्चों को और अधिक शिक्षा दे सके। स्कूल के प्रधानाचार्य और ग्राम प्रधान सोबन कैंतुरा ने रोटरी क्लब के सदस्यों का धन्यवाद किया है । क्लब ने बताया की इससे पहले भी रोटरी क्लब ग्राम के कई स्कूलों में अपना सहयोग दे चुका है।

क्लब अध्यक्ष रोटेरियन बलराज सिंह ने बताया की क्लब की तरफ से समय समय पर जरूरतमंदों की मदद भी जाती है । आगे भी इस तरह के कार्य प्रयास में रहेंगे । मौके पर ग्राम प्रधान सोबन कैंतुरा , क्लब अध्यक्ष रोटेरियन बलराज सिंह , सचिव बृजेश विश्नोई , कोषाध्यक्ष पूरन चंद रमोला , पूर्व अध्यक्ष अनुराग शर्मा ,उपाध्यक्ष त्रिलोक बेंदवाल ,के के थापा फ्लेक्स फुट के अधिकारी सहित अन्य मौजूद रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button