सुभाष बनखंडी में जय श्रीराम के जयघोष के साथ 66वीं रामलीला का हुआ भव्य शुभारंभ

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । सुभाष बनखंडी रामलीला प्रांगण में बुधवार को भक्ति और उल्लास के साथ 66वीं श्री रामलीला का विधिवत शुभारंभ हुआ है ।रामलीला का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल और तीर्थ सेवा न्यास के अध्यक्ष राम विशाल दास महाराज ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इससे पूर्व कमेटी के पदाधिकारियों और कलाकारों ने विधिवत रंगमंच पूजन किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि रामलीला केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, संस्कार और मर्यादा का जीवंत संदेश है। भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, त्याग, कर्तव्य और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। 66 वर्षों से इस परंपरा को जीवित रखना सराहनीय है। तीर्थ सेवा न्यास के अध्यक्ष राम विशाल दास महाराज ने कहा कि श्रीराम का चरित्र मानव जीवन के लिए आदर्श है। आज के समय में रामचरितमानस के संदेश और भी प्रासंगिक हैं। ऐसे मंचन से नई पीढ़ी अपनी संस्कृति से जुड़ती है। इस अवसर पर कमेटी द्वारा अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर, प्रतीक चिह्न और पुष्पमालाओं से सम्मानित किया गया ।

बता दे पहले दिन की शुरुआत नटराज ग्रुप द्वारा प्रस्तुत मनमोहक गणेश वंदना से हुई, जिसके बाद रावण-वेदवती संवाद और कैलाश लीला का प्रभावशाली मंचन किया गया। स्थानीय कलाकारों ने अपने सजीव अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
[banner id="1202"]






























