गोवा में ऑल इंडिया चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाली 40 प्लस पहाड़ी बॉयज फुटबॉल टीम का हुआ भव्य स्वागत

ऋषिकेश । गोवा में आयोजित ऑल इंडिया फुटबॉल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल और विनिंग ट्रॉफी जीतकर लौटी 40 प्लस पहाड़ी बॉयज फुटबॉल टीम का आज ऋषिकेश स्थित होटल हिमालय में भारत विकास परिषद, योग नगरी शाखा द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया है । कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारत विकास परिषद की संरक्षक एवं पूर्व मेयर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिता ममगाईं एवं भारत विकास परिषद के अध्यक्ष पवन शर्मा मौजूद रहे। अनिता ममगाईं ने सभी विजेता खिलाड़ियों को माल्यार्पण कर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और कहा कि 40 वर्ष की उम्र के बाद भी जिस जुनून और फिटनेस के साथ पहाड़ी बॉयज की टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है, वह युवाओं के लिए प्रेरणा है। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष पवन शर्मा ने कहा कि भारत विकास परिषद हमेशा से ही खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करती रही है। पहाड़ी बॉयज टीम की यह ऐतिहासिक जीत पूरे ऋषिकेश और उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है। परिषद भविष्य में भी खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग देगी। टीम के संस्थापक गोपाल रावत ने बताया कि गोवा में देशभर की कई दिग्गज टीमों को हराकर उन्होंने यह चैंपियनशिप जीती है। उनकी टीम में तिलोकनाथ गुप्ता (मैनेजर ) दीपक बिष्ट ( कप्तान), दिग्विजय तोमर (कोच), अनिल रावत, विजय शर्मा, शीशपाल पोखरियाल, शैलेंद्र आठवल , यशवंत रावत को सम्मानित किया गया।

मौके पर भारत विकास परिषद के संगठन सचिव आकाश जैन, राजेंद्र पांडेय, राजकुमारी जुगलान, कमलेश जैन, अनीता रेना, पंकज शर्मा, रमेश अरोड़ा, अजय कालड़ा, विजय बड़ोनी , महावीर चमोली, अनूप बडोनी, मनीष मनवाल, रोमा सहगल, राजेश गौतम सहित अन्य उपस्थित रहे।
[banner id="1202"]






























