अंकुर पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया ग्रैंडपेरेंट्स डे 2026

ऋषिकेश । अंकुर पब्लिक स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे 2026 का आयोजन हर्षोल्लास और आत्मीयता के साथ किया गया। इस वर्ष समारोह की थीम आपका ज़माना – Sir Nostalgia रही है । जिसने दादा-दादी और नाना-नानी को उनके बीते समय की मधुर यादों से जोड़ दिया। गुरुवार को कार्यक्रम की शुरुआत दादा-दादी एवं नाना-नानी के स्वागत और “Tambola – Awwal Number” से हुई। इसके बाद स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया। शिक्षिकाओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में उत्साह और उमंग भर दी। समारोह का मुख्य आकर्षण रैंप वॉक एवं टैलेंट राउंड रहा, जिसमें ग्रैंडपेरेंट्स ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ भाग लिया। इसके साथ ही उनके मनोरंजन के लिए कई रोचक और पुराने समय की याद दिलाने वाले खेल आयोजित किए गए, जिनमें ज़लज़ला, टेलीग्राम आया, चुपके-चुपके, एन ईवनिंग इन पेरिस, फूल और कांटे तथा हमजोली शामिल रहे। कार्यक्रम में दादाओं, दादियों और दादा-दादी की जोड़ियों के लिए विशेष खेलों का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त जो जीता वही सिकंदर, छोटी सी बात, खूबसूरत, भूल भुलैया, खट्टे अंगूर और कटी पतंग जैसे खेलों ने सभी का खूब मनोरंजन किया। इन खेलों और गतिविधियों के माध्यम से विद्यालय ने बीते दौर की सादगी, मनोरंजन और यादगार पलों को फिर से जीवंत किया। ग्रैंडपेरेंट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा और उमंग का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसके पश्चात नवदीप मैम ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। ग्रैंडपेरेंट्स डे का यह आयोजन हंसी, खुशी, संगीत, खेल, पुरानी यादों और पारिवारिक प्रेम से भरपूर रहा।




निदेशक वैभव सकलानी ने बताया की इस अवसर ने बच्चों और उनके दादा-दादी एवं नाना-नानी के बीच के खूबसूरत रिश्ते को और मजबूत किया तथा उनके अनुभव, प्रेम और आशीर्वाद के महत्व को रेखांकित किया।
[banner id="1202"]





























