एक्सक्लूसिव खबरेंटेक्नोलॉजीपर्यटनस्पोर्ट्स

साई बाबा इंटरनेशनल स्कूल में गुरुनानक देव का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया

रिपोर्ट। : राव शहजाद

रायवाला । श्री सांई बाबा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में गुरुनानक देव का जन्मदिवस मनाया गया । इस दौरान सभी बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया । शनिवार को छिद्रवाला स्थित सांई बाबा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया । जिसमे गुरुनानक देव के जन्मदिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया । बता दे कि कक्षा 6 के परमवीर सिंह , कक्षा 7 के इसमित खेड़ा द्वारा साखी सबद गा कर किया गया , उसके बाद कक्षा 6 के कृष्ण राणा व आरूष और कक्षा 7 की कृतिका रावत ने सिख धर्म के पहले गुरुनानक देव के 10 सिद्धांतों के बारे में बताते हुए उनके जीवन के बारे में बताया कि किस प्रकार गुरु नानक देव  ने अपना जीवन संतों के प्रति समर्पित कर दिया उन्होंने बताया कि गुरुनानक देव ने अपने व्यक्तित्व में दार्शनिक, योग गृहस्थी, धर्म सुधारक, समाज सुधारक, कवि, देशभक्ति और विश्व बंधु आदि सभी के गुण समेटे हुए थे। कक्षा 9 व 10 के छात्रों द्वारा एक पंजाबी नृत्य प्रस्तुत किया गया जिसने सभी का मनमोह लिया था । इसके बाद बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के गेम्स जैसे पेपर डांस, बौल फेक व म्यूजिकल चेयर कराया गया । विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी बच्चों को प्रोत्साहित करके आगामी गुरुनानक जयंती की अग्रिम बधाई दी है । मौके पर रेनू, नीति, गौतमा, धर्मेंद्र, हिमांशु, मानसी , दीपिका सहित अन्य मौजूद रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button