Blog

तीर्थनगरी में उल्लास के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व , जयराम आश्रम में आस्था का सैलाब उमड़ा

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । तीर्थनगरी में गुरु पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है । इस दौरान गुरु पर्व के पावन अवसर पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश स्थित जयराम आश्रम, पहुंचकर स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने गुरु परंपरा की महिमा का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोपरि है। गुरु ही जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं और ज्ञान के प्रकाश से अज्ञान रूपी अंधकार को दूर करते हैं। उन्होंने प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना भी की। वही जयराम आश्रम पहुँचकर भक्तों ने स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी का आशीर्वाद प्राप्त किया । इसके पश्चात अग्रवाल माया कुंड स्थित डंडीवाड़ा आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने केशव स्वरूप ब्रह्मचारी का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि गुरुजन समाज को नैतिकता, संस्कार और आध्यात्मिकता का मार्ग दिखाते हैं, जिससे समाज सशक्त और समृद्ध बनता है। गुरुजनों के सान्निध्य से व्यक्ति को आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है, जो जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता का मार्ग प्रशस्त करती है। अग्रवाल ने कहा कि गुरु पर्व हमें अपने गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर प्रदान करता है और हमें उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को गुरु पर्व की शुभकामनाएं देते हुए समाज में सद्भाव, भाईचारा और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

मौके पर ऋषिकेश मेयर शंभू पासवान, कविता शाह, पार्षद माधवी गुप्ता, पूर्व पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा, प्रदीप शर्मा, अखिलेश मित्तल सहित उपस्थित रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button