श्री साईं बाबा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया हरेला महोत्सव

रायवाला ( राव शहजाद ) । हरेला महोत्सव के पावन अवसर पर श्री साईं बाबा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में यह त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय परिसर इस अवसर पर हरियाली एवं रंगोली से सजा हुआ था, जहाँ बच्चों ने उत्साहपूर्वक इस पारंपरिक पर्व में भाग लिया। वही कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के नन्हे-नन्हे विद्यार्थियों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश दिया। बच्चों ने अपने हाथों से पौधे रोपित कर उन्हें पानी दिया और उनकी देखभाल का संकल्प लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित ममगाईं ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी बच्चों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “हरेला हमारी संस्कृति और प्रकृति के अटूट रिश्ते का प्रतीक है। बच्चों ने आज जिस उत्साह से पौधे लगाए, यह भविष्य के लिए एक अच्छा संकेत है। मैं सभी को हरेला की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं और इस पर्व को इसी भांति उल्लास के साथ मनाने की अपील करता हूं। प्रधानाचार्य ने सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को भी इस आयोजन के सफल संचालन के लिए बधाई दी। उन्होंने बच्चों से अपने आस-पास एक-एक पौधा लगाकर उसे बचाने का आह्वान किया। वही इस पूरे आयोजन ने स्कूली शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में पर्यावरणीय चेतना को भी जाग्रत किया।


विद्यालय प्रशासन ने बताया कि आगे भी इस प्रकार के सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहेगा, जिससे बच्चे अपनी जड़ों से जुड़े रहें और प्रकृति प्रेमी बनें।
[banner id="1202"]





























