Blog

यहाँ : प्रशिक्षुओं को किए प्रमाण-पत्र, प्लेसमेंट पत्र एवं छात्रवृत्ति प्रदान

कोटद्वार ( राव शहजाद ) ।विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार स्थित देवी रोड पर संचालित डॉ. लाल पैथोलॉजी लैब फ्लेबोटोमिस्ट ट्रेनिंग सेंटर में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र, प्लेसमेंट पत्र एवं छात्रवृत्ति प्रदान की गई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि कौशल विकास आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है तथा युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में कौशल विकास को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे युवाओं को उनकी क्षमता के अनुरूप रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि 4 सितंबर को इस प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन ब्रिगेडियर डॉ. लाल के साथ संयुक्त रूप से किया गया था। आज इस संस्थान से प्रशिक्षित विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं प्लेसमेंट पत्र प्राप्त करते देख यह स्पष्ट होता है कि यह केंद्र क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रहा है। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ऋतु खण्डूडी भूषण ने विद्यार्थियों से अपने ज्ञान एवं कौशल का उपयोग समाज एवं मानवता की सेवा में करने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रशिक्षित मानव संसाधन की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराना समय की आवश्यकता है, जिससे वे आत्मनिर्भर बनकर राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षकों ने मुख्य अतिथि का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।

मौके पर डॉ. लाल पैथ फाउंडेशन के सीएसआर प्रमुख राजेश सिंह, बी-एबल फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वेद प्रकाश शर्मा, डॉ. लाल पैथलैब्स फाउंडेशन के आशीष डांगर एवं पंकज इस्सर, बी-एबल फाउंडेशन के अनीस कुरैशी, हरि सिंह पुंडीर, महेश सिंह , राजेंद्र जेजेड़ी, मुकुल नेगी सहित अन्य उपस्थित रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button