एक्सक्लूसिव खबरेंटेक्नोलॉजीपर्यटन

उत्तराखंड के सूचना आयुक्त ने नगर निगम ऋषिकेश का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को लगाई फटकार

रिपोर्ट : राव शहजाद

ऋषिकेश । उत्तराखंड के सूचना आयुक्त योगेश भट्ट ने नगर निगम ऋषिकेश का औचक निरीक्षण कर निगम कार्यालय में भारी अनियमितता को लेकर अधिकारियों को खूब लताड लगाई। शनिवार को नगर निगम पहुंचे सूचना आयुक्त योगेश भट्ट ने जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, निगम के स्टोर सहित अधिकारियों के कक्षों का बारीकी से निरीक्षण किया । जहां अधिकारियों की फाइलें, स्टोर में रखी अव्यवस्थित तरीके से फाइलों को लेकर अधिकारियों को खूब लताडा। इसके बाद उन्होंने नगर निगम के मुख्य आयुक्त सहित तमाम अधिकारियों की बैठक ली। वही सूचना आयुक्त द्वारा पूछे गए सवालों को अधिकारी लगातार टालते रहे, उन्होंने निगम कार्यालय में गायब हुई कई फाइलों पर भी अधिकारियों का जवाब तलब किया, इसके संबंध में अधिकारी निरुत्तर दिखाई दिए। बैठक में उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारी अपनी कार्यप्रणाली को बदले हमेशा उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी ।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button