Blog

मजबूत संगठन की नींव हैं जमीनी अनुभव वाले कार्यकर्ता : जगमोहन रावत

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण अभियान 2026 के तहत आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन संगठनात्मक सशक्तिकरण और कार्यशैली को लेकर गहन मंथन हुआ। इस दौरान कुल छह सत्रों का आयोजन किया गया, जिनमें संगठन निर्माण, बूथ प्रबंधन, सोशल मीडिया, मीडिया प्रबंधन और वैचारिक स्पष्टता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं प्रदेश कार्यालय प्रभारी जगमोहन रावत ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं में व्यावहारिक समझ और जमीनी अनुभव का होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि समाज से सीधा संवाद और लोगों की समस्याओं को समझने की क्षमता ही कार्यकर्ता को प्रभावी बनाती है। जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते हैं। प्रशिक्षण सत्र में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक से जुड़े विषयों के माध्यम से भाजपा सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं के सफल क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना संगठन की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने बूथ प्रबंधन और ‘मन की बात’ विषय पर मार्गदर्शन देते हुए कहा कि मजबूत बूथ संरचना और निरंतर संवाद से ही संगठन दीर्घकाल तक प्रभावी रह सकता है। उन्होंने योजनाबद्ध कार्यशैली अपनाने पर जोर दिया। प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक गौरव सिंह ने सोशल मीडिया के सकारात्मक और जिम्मेदार उपयोग पर बल दिया। उन्होंने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से संगठन की विचारधारा, नीतियों और उपलब्धियों को तेजी से जन-जन तक पहुंचाया जा सकता है, लेकिन इसके लिए संयम और तथ्यात्मकता जरूरी है। मीडिया प्रबंधन से जुड़े सत्र में विकास तिवारी ने मीडिया के साथ बेहतर समन्वय और संवाद कौशल की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि सटीक जानकारी और सकारात्मक प्रस्तुति से ही संगठन की विश्वसनीय छवि बनती है। राज्य दायित्वधारी ज्योति प्रसाद गैरोला ने विचार परिवार विषय पर अपने विचार रखते हुए संगठनात्मक अनुशासन, वैचारिक मजबूती और समर्पण को कार्यकर्ताओं के लिए आवश्यक बताया। प्रशिक्षण के दूसरे दिन प्रतिभागियों ने सभी छह सत्रों को उपयोगी और ज्ञानवर्धक बताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस प्रशिक्षण से उन्हें संगठनात्मक कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से करने की दिशा और प्रेरणा मिली ।

मौके पर ऋषिकेश प्रभारी दान सिंह रावत,सह प्रभारी अमन त्यागी,जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी हिमांशु संगठानी, जिला महामंत्री प्रतीक कालिया, दीवान सिंह रावत, पूर्व मेयर अनिता ममगाईं,महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल,जिला मीडिया प्रभारी मनीष क्षेत्री,डोईवाला मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा,चंद्रभान पाल, लष्मी गुरूंग , बलविंदर सिंह , देवदत्त शर्मा, शिवम् टुटेजा,ममता नयाल, उषा कोठारी, वंदना स्वामी, पुष्पा ध्यानी, अरुण शर्मा,संपूर्ण रावत मौजूद रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button