Blog

MAMS स्कूल में सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन – । क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ भव्य शुभारंभ

रायवाला । माँ आनंदमयी मेमोरियल स्कूल में सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन – । क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ । इस दौरान कार्यक्रम में खेल के प्रति जागरूक भी किया गया। गुरुवार को गोहरी माफी स्थित स्कूल परिसर में सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन – । क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ में प्रधान प्रतिनिधि देवेंद्र सेमवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की । बता दे समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक गढ़वाली लोक नृत्य एवं सांस्कृतिक संगीत प्रस्तुति दी गई, जिसने उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की सुंदर झलक प्रस्तुत की। इसके उपरांत सभी खिलाड़ियों ने खिलाड़ी शपथ ग्रहण किया तथा खेल भावना, अनुशासन, निष्पक्षता एवं ईमानदारी के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का संकल्प लिया। वही प्रधानाचार्य आलोक विरमानी एवं निदेशक अर्पित पंजवानी ने खिलाड़ियो को खेल भावना, अनुशासन, टीमवर्क तथा निष्पक्ष खेल के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया और सभी प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएँ दीं। वही मुख्य अतिथि देवेंद्र सेमवाल ने कहा की आगे स्कूल के कार्यों की सराहना कर अपनी ग्राम पंचायत में स्कूल के होने पर गर्व करते हुए विद्यालय परिवार का आभार जताया । वही उद्घाटन समारोह के उपरांत सीबीएसई चयनकर्ताओं एवं क्रिकेट कोच पुनीत तिवारी की देखरेख में अंडर-17 बालिका वर्ग , अंडर-19 बालिका , अंडर-19 बालक वर्ग चयन परीक्षण आयोजित किए । इसके साथ ही अंडर-19 बालक वर्ग के मैचो का शुभारंभ भी हुआ, जिसमें विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने उत्साह और खेल भावना के साथ अपने अभियान की शुरुआत की।

 

बाइट : अर्पित पंजवानी निदेशक मॉम्स स्कूल

मौके पर प्रधान प्रतिनिधि देवेंद्र सेमवाल , प्रधानाचार्य आलोक विरमानी, निदेशक अर्पित पंजवानी, निदेशिका निकिता पंजवानी , सीबीएसई चयनकर्ताओं, क्रिकेट कोच पुनीत तिवारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button