Blog

रायवाला पुलिस ने गौमांस की तस्करी में लिप्त युवक को किया गिरफ्तार

रायवाला ( राव शहजाद ) । कोतवाली पुलिस ने अवैध गौ मांस के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। इस दौरान तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी सीज किया है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध/आपराधिक गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रो में अलग-अलग पुलिस टीमों द्वारा लगातार अभियान चलाते हुए ऐेसे अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसके चलते रायवाला पुलिस ने चैकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर वाहन चालक को छिद्दरवाला की ओर से 10 कट्टों में करीब 500 किलो ग्राम पशु मांस के साथ गिरफ्तार किया । वही अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि उक्त गौमांस को वह शाननपुर बिजनौर निवासी फरमान नाम के व्यक्ति से लेकर देहरादून में अलग अलग स्थानों में छोड़ने जा रहा था, उससे साथ उसके 2 अन्य साथी भी थे, जो मोटर साइकिल पर उसके पीछे-पीछे आ रहे थे, जो पुलिस टीम की कार्यवाही को देखकर मौके से फरार हो गये। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध उत्तराखण्ड गोवंश संरक्षण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त की पहचान मौ0 अमन पुत्र मौ0 सलीम निवासी बिसमिल्ला चौक, अबूबकर मस्जिद के पास गन्दा नाला, कार्गी चौक, थाना पटेलनगर, देहरादून, उम्र – 23 वर्ष के रूप में हुई है ।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जगदम्बा प्रसाद बहुगुणा , हेड कॉन्स्टेबल कुलबीर सिंह , योगेन्द्र सिंह , कॉन्स्टेबल आनन्द कुमार , अनिरुद्ध कुमार , विश्वास कुमार , दिपेश कुमार शामिल थे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button