एक्सक्लूसिव खबरेंक्राइम

पुलिस ने नाबालिक के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को दबोचा

 

रायवाला । रायवाला पुलिस ने नाबालिक बालिका के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है । बीते 26 अप्रैल को महिला शिकायकर्ता निवासी हरिपुरकला द्वारा एक शिकायत/तहरीर दी गयी थाने में. जिसमें बताया गया, सफेद रंग की स्कूटी सवार अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी नाबालिग पुत्री उम्र- 9 वर्ष से छेडछाड गलत कार्य किया गया. तहरीर पर सहायक पुलिस अधीक्षक/थाना प्रभारी रायवाला द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना रायवाला पर अभियोग पंजीकृत करने हेतु आदेशित किया गया आदेश के अनुपालन मे थाना रायवाला पर मु0अ0स0 87/24 धारा 354 भादवि व 7/8 पोक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया। थाना रायवाला पर सहायक पुलिस अधीक्षक/थाना प्रभारी रायवाला द्वारा गठित टीमो को आवश्यक दिशा निर्देश देकर अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को रवाना किया गया ।थाना रायवाला पर गठित पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए घटना को अजांम देने वाले अज्ञात आरोपी व उसके वाहन संख्या UK08AG6487 सिल्वर रंग की मैस्ट्रो की पहचान कर मुखबीर की सूचना पर वाहन को कडच्छ मौहल्ला रविदास मन्दिर के पास ज्वालापुर हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया । घटना मे प्रयुक्त वाहन को एमवीएक्ट एक्ट के तहत सीज किया गया । मुकदमा उपरोक्त साक्ष्यो एव बयानो के आधार पर धारा 376(3) भादवि व 5(ड)/6 पोक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी । आवश्यक वैधानीक कार्यवाही की गई ।

 

प्रशिक्षु आईपीएस जितेंद्र चौधरी ने बताया कि
आरोपी की पहचान शीतल उर्फ शीतलाल पुत्र जितेन्द्र निवासी कडच्छ मौहल्ला निकट रविदास मन्दिर थाना ज्वालापुर हरिद्वार उम्र 60 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनय शर्मा , हेड कॉन्स्टेबल शहबान अली,कॉन्स्टेबल सन्दीप छाबडी शामिल थे ।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button