पीजी कॉलेज ऋषिकेश में आगामी छात्र संघ चुनाव को लेकर युवाओं और कांग्रेस जनों की हुंकार

ऋषिकेश । राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऋषिकेश के आगामी छात्र संघ चुनाव के संबंध में कांग्रेस जनों एवं युवाओं द्वारा एक विशाल बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सैकड़ों की संख्या में युवाओं और छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लेकर अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। बैठक में उपस्थित पूर्व पीसीसी सदस्य संजय गुप्ता एवं पूर्व प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस/पार्षद अभिनव सिंह मलिक ने संयुक्त रूप से कहा, “भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ऋषिकेश पीजी कॉलेज छात्र संघ चुनाव में पूरी मजबूती के साथ सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। छात्र-छात्राओं के अपार समर्थन और युवाओं के जोश के बल पर एनएसयूआई सभी सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करके दिखाएगी।”
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मयंक पाल ने युवाओं में जोश भरते हुए कहा, “संगठन की मजबूती ही हमारी असली ताकत है। हम हर छात्र-छात्रा के सुख-दुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं और इस बार भी छात्र हित की आवाज को मजबूती से बुलंद करेंगे। छात्र संघ अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अखिल गुलियाल ने अपना संकल्प दोहराते हुए कहा, “कॉलेज में बेहतर शैक्षणिक माहौल, छात्र सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं की बहाली मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आम छात्रों का विश्वास और समर्थन ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है।

बैठक में प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस ऋषभ राणा, छात्र संघ उपाध्यक्ष आयुष तड़ियाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष एनएसयूआई शिवा सिंह, अजय धीमान, रवि थापा, शेर सिंह ठाकुर, अखिल रावत, आर्यन भारती, अनमोल तरिया, अजय खरोला तथा कुलदीप नौटियाल सहित सैकड़ों युवा साथी मौजूद रहे। सभी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से चुनाव की भावी रणनीति तैयार की और कॉलेज परिसर में प्रत्येक विद्यार्थी तक पहुँच बनाने का संकल्प लिया।
[banner id="1202"]








































