Blog

पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 22 लोगों को हिरासत में लिया

रायवाला । कोतवाली रायवाला पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालो 22 लोगों को हिरासत में लिया है। जिनको पुलिस एक्ट में कार्रवाई कर हिदायत दी है । ऑपरेशन प्रहार” के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने तथा हुड़दंग करने वालों तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में कार्यवाही करते हुए रायवाला पुलिस द्वारा विगत 2 दिनों में रायवाला क्षेत्र मे सार्वजनिक स्थानों पर, सडक किनारे खुले में अथवा गाड़ियों में शराब पीने व पिलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्व चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 22 व्यक्तियो को पुलिस द्वारा थाने पर लाया गया व पूछताछ के पश्चात उन्हें भविष्य के लिए सख्त हिदायत देकर सभी व्यक्तियों के पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए चालान किया गया।

सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वालों के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। टीम में उपनिरीक्षक रामनिवास सहित अन्य शमिल थे ।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button