Blog

क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है : प्रेमचंद अग्रवाल

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) ।ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा खैरी खुर्द में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में पहुंचे ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का क्षेत्रीय लोगों ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों ने अग्रवाल को क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। अग्रवाल ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों ने विधायक का आभार भी व्यक्त किया। पूर्व प्रधान एवं श्यामपुर मंडल अध्यक्ष चंद्र मोहन पोखरियाल ने पाण्डे प्लाट, खैरी खुर्द सहित पूरे श्यामपुर मंडल में बूथ स्तर पर विधायक निधि से विकास कार्यों के लिए धनराशि उपलब्ध कराने पर अग्रवाल का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि विधायक निधि के माध्यम से क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर आवश्यक विकास कार्यों को गति मिली है, जिससे स्थानीय लोगों को लाभ पहुंच रहा है। वहीं, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रदीप धस्माना ने खैरी खुर्द में 20 फूटी सहित क्षेत्र की विभिन्न सड़कों के निर्माण एवं स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए अग्रवाल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से स्थानीय निवासियों को राहत मिली है। प्रेमचंद अग्रवाल ने क्षेत्रीय विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए आंतरिक मार्ग के निर्माण के लिए विधायक निधि से 15 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। जनता की समस्याओं का समाधान करना और प्रत्येक क्षेत्र में आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी जिम्मेदारी है। अग्रवाल ने कहा कि जनता मिलन कार्यक्रमों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं को सीधे सुनना और उनके समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाना है। उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली, पानी, पथ प्रकाश सहित जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा। क्षेत्रीय जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को गति देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

मौके पर ग्राम प्रधान शकुंतला बिष्ट, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पुष्पा ध्यानी, गंभीर सिंह राणा, जगमोहन सिंह, ज्ञान सिंह, चंद्रचूड़ सिंह कलुड़ा, मदन सिंह नेगी, वीरेंद्र सिंह गुसाईं सहित अन्य उपस्थित रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button