एक्सक्लूसिव खबरेंटेक्नोलॉजीराजनीति

पीएम को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में देना है अपना योगदान : प्रेमचंद

 

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने चंद्रेश्वर नगर द्वितीय शक्ति केंद्र की बैठक को संबोधित किया है । उन्होंने हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र से जनता के लिए समर्पित प्रत्याशी त्रिवेन्द्र सिंह रावत के पक्ष अधिक से अधिक वोट करने की अपील की। कहा कि त्रिवेंद्र को भारी मतों से विजय बनाकर लोकसभा में भेजना है एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान देना है। उन्होंने कहा आगामी 19 अप्रैल का दिन देश का भविष्य तय करने के साथ ही भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में डॉ अग्रवाल ने कहा कि एक ओर चुनाव में वह लोग हैं, जिन्होंने भ्रष्टाचार तुष्टीकरण परिवारवाद को बढ़ाया है। और दूसरी ओर प्रधानमंत्री हैं, जो देश से भ्रष्टाचार तुष्टीकरण भेदभाव हटाने चाहते हैं। प्रधानमंत्री मोदी देश को विकसित भारत, शक्तिशाली भारत, सीमाओं को सुरक्षित, दुनियां की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना चाहते हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में CAA लागू हुआ है। कश्मीर के धारा-370 का अंत हुआ है। तीन तलाक जैसी कुप्रथा ख़त्म हुई है। आज अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण का सपना साकार हुआ। महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। जिससे राजनीति में महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित होगी। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज पूरी दुनिया भारत के रुख का इंतजार करती है। मौके पर मंडल अध्यक्ष सुमित पवार, निवर्तमान पार्षद शिवकुमार गौतम, संयोजक शक्ति केंद्र जयप्रकाश ठेकेदार, पूर्व पालिका अध्यक्ष शंभू पासवान, मंडल अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा किशन मंडल, सदस्य वन निगम देवदत्त शर्मा, मंडल महामंत्री ओबीसी मोर्चा महेंद्र गुप्ता, महिला शक्ति केंद्र की संयोजक सोनिया यादव, मंडल महामंत्री महिला मोर्चा निवेदिता सरकार, चंदू यादव, सुजीत यादव, प्रेमनाथ राव सहित अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button