एक्सक्लूसिव खबरेंटेक्नोलॉजीपर्यटन

इण्डियन एम्बेसडर को  प्रभु श्रीराम का विग्रह चित्र भेंट किया 

रिपोर्ट : राव शहजाद

ऋषिकेश। महंत रवि प्रपन्नाचार्य  ने इण्डियन एम्बेसडर को श्री राम भगवान का विग्रह चित्र आशीर्वाद स्वरूप भेंट किया हैं । शनिवार को वैदिक फाउंडेशन धर्मालय आश्रम ने इण्डियन एम्बेसडर को महंत रवि प्रपन्नाचार्य ने श्रीराम का चित्र भेंट कर सम्मानित किया। अंतर्राष्ट्रीय संत स्वामी शंकर तिलक महाराज के सानिध्य में स्पेन मैड्रिड पहुंची योग आध्यात्मिक यूरोप यात्रा के प्रतिनिधि महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज ने दिनेश कुमार पटनैक वैदिक फाउंडेशन धर्मालय आश्रम के ट्रस्टी महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज शंकरी चैतन्य स्वतंत्रता चैतन्य ने शिष्टाचार भेंट की। बता दे कि दिनेश कुमार पटनैक इंडियन एम्बेसडर स्पेन मैड्रिड को उत्तराखंड में वैदिक फाउंडेशन हिमालय योगालय आश्रम में आने का निमंत्रण देकर उत्तराखंड के पौराणिक स्थानो के देव दर्शन करने का भी एवं यूरोप में अपने भारतीयों को आने का भी न्योता दिया जो कि उन्होंने स्वीकार भी किया। महंत रवि प्रपन्नाचार्य ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय संत स्वामी शंकर तिलक महाराज के सानिध्य में यूरोप आध्यात्मिक यात्रा में सनातन धर्म की ध्वजा को समस्त अप्रवासिय भारतीयों को अपनी संस्कृति विरासत के पौराणिक महत्व को समस्त जनमानस तक पहुंचाना ही हमारा कर्तव्य है । जिससे कि हमारी पुरानी विरासत को भी हम संजो के रख सकें। जिससे पर्यटन के साथ-साथ आध्यात्मिक संस्कृति पर्यावरण का संदेश भी समस्त जनमानस तक पहुंचाना ही हमारा संकल्प है।

Related Articles

Back to top button