Blog

रायवाला पुलिस ने अवैध देशी शराब के साथ किया गिरफ्तार

रायवाला । कोतवाली रायवाला पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी में एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस दौरान आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। युवक के कब्जे 52 टेट्रापैक अवैध देशी माल्टा मसालेदार शराब बरामद हुयी है। बता दे जनपद को नशा मुक्त करने व नशा तस्करों के विरुद्ध पुलिस-उपमहानिरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादूनके द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन व पुलिस अधीक्षक अपराध व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ,के निर्देशन मे क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक रायवाला द्वारा कोतवाली रायवाला के द्वारा दिये गये के साथ, नशा मुक्त अभियान के अन्तर्गत कोतवाली रायवाला में पुलिस टीमों का गठन कर लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली रायवाला पर गठित पुलिस टीम /चीता पुलिस कर्मगणो अभियान के अनुपालन में बुधवार को गस्त करते हुए पर मोतीचूर फ्लाईओवर नीचे वन विभाग चौकी की तरफ जा रहे थे तो एक व्यक्ति अपनी स्कूटी पर बैठा हुआ था जिसके आगे नीले रंग का एक प्लास्टीक का कट्टा रखा हुआ जिसपर शक संदिग्ध होने पर उससे पूछताछ / चैकिग करने पर अभियुक्त के कब्जे 52 टेट्रापैक अवैध देशी माल्टा मसालेदार शराब बरामद हुयी । अभियुक्त को समय से न्यायालय पेश किया जा रहा है।

अभियुक्त की पहचान शंकर साहनी पुत्र निरज साहनी निवासी चन्द्रेश्वर नगर ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र 23 वर्ष के रूप में हुई है । पुलिस टीम में हेड कॉन्स्टेबल राजीव यादव , जसवीर शामिल थे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button