Blog

रायवाला पुलिस ने अवैध शराब के साथ तस्कर दबोचा

रायवाला । कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। बता दे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/चरस/ स्मैक/गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये है, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में थाना स्तर पर गठित अलग-अग टीमों द्वारा लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। इसी क्रम में कोतवली रायवाला पर गठित पुलिस टीम द्वारा सोमवार को प्रतीतनगर क्षेत्र में चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर प्रतीतनगर तिराहे से मिडवे होटल जाने वाला पुराना रास्ता स्काउट गाइड ग्राउण्ड के सामने रायवाला के पास से अभियुक्त विकास पुत्र सुरेश राणा को गिरफ्तार किया गया। शराब तस्करी में लिप्त एक विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली रायवाला पर आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। आरोपी की पहचान विकास पुत्र सुरेश राणा निवासी फूड प्लाजा रेस्टोरेंट खैरी खुर्द कोतवाली रायवाला, उम्र – 19 वर्ष के रूप में हुई है।

आरोपी से अंग्रेजी शराब ब्लेंडर प्राइड व्हिस्की 14 हाफ , 2 पेटी इंपीरियल ब्लू व्हिस्की 96 पव्वे , 24 केन डर्क 11000 बीयर , 24 केन बीयांग बीयर बरामद हुई है। पुलिस टीम में हेड कॉन्स्टेबल अरुण शर्मा , कॉन्स्टेबल अरविन्द कुमार शामिल थे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button