एक्सक्लूसिव खबरेंक्राइम

रायवाला पुलिस ने दो बैटरी चोर दबोचे

 

रायवाला ( राव शहजाद ) । थाना रायवाला पुलिस ने स्थानीय नागरिक की सजगता से दो ऐसे व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जो वाहनों से बैटरी चुराते थे। यह लोग ऐसी ही एक घटना को अंजाम दे रहे थे तो पुलिस ने स्थानीय नागरिक की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने आइस्क्रीम की गाडियों से बैटरी चुराने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की गयी पांच बैटरी और एक स्कूटी बरामद की गयी। थाना रायवाला के प्रभारी थानाध्यक्ष सहायक पुलिस अधीक्षक जितेंद्र चौधरी ने बताया कि नेपाली फार्म खैरी रोड़ गली नंबर 19 निवासी नवनीत कंसल की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। दरअसल जिन पांच गाड़ियों की बैटरी चुराई गयी वह नवनीत के निर्माणाधीन मकान के पास खड़ी थी। बैटरी चुराने वाले जैसे ही भागने लगे नवनीत ने उनको दो बैटरियों के साथ दबोच लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुमित थापा इन्द्रा कालोनी प्रतीतनगर व सौरभ नेगी खांडगांव नंबर दो के रूप में हुई है ।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button