Blog

रायवाला पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ युवक दबोचा

रायवाला । कोतवाली रायवाला पुलिस ने 7.30 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है । इस दौरान युवक के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया । बता दे जनपद को नशा मुक्त करने व नशा तस्करों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में नशा मुक्त अभियान के अन्तर्गत कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत पुलिस टीमों का गठन कर लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उच्चाधिकारिगणो के निर्देशन में कोतवाली रायवाला पर गठित पुलिस टीम द्वारा कोतवाली रायवाला क्षेत्रान्तर्गत गठित टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान युवक को 7.30 ग्रा0 अवैध स्मैक के साथ खाण्ड गांव की तरफ सर्विस रोड से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त को न्यायालय पेश किया जा रहा है।

अभियुक्त की पहचान शिवा तोमर पुत्र रोहन लाल निवासी पावन धाम चौक प्लाट न0 02 भुपतवाला जिला हरिद्वार उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक योगेश चन्द खुमरियाल , हे0कानि0 318 चन्द्रशेखर , हे0कानि0 107 अरुण शर्मा , कानि0 1286 अमित सैनी शामिल थे ।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button