रायवाला पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा दो दबोचे

रायवाला । रायवाला पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है । बता दे एसएसपी देहरादून के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों और शराब तस्करों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत कोतवाली रायवाला पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 1.150 किग्रा अवैध गांजा और 51 ट्रेटा पैक देशी शराब बरामद की है। तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज किया। बीते 7 अक्टूबर को चेकिंग के दौरान पहली कार्रवाई:- मुखबिर की सूचना पर एचपी पेट्रोल पंप के पास से अभियुक्त बृजेश पुत्र भूषण लाल (54 वर्ष), निवासी वार्ड नं. 11 राजीव नगर, डोईवाला को 1.150 किग्रा गांजे के साथ व दूसरी कार्रवाई:- छिद्दरवाला चेकपोस्ट से डोईवाला जाने वाले रास्ते पर अभियुक्त रंजीत पुत्र सज्जन सिंह (23 वर्ष), निवासी मंसादेवी गुमानीवाला, ऋषिकेश को 51 ट्रेटा पैक देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया।

दोनों अभियुक्तों के खिलाफ कोतवाली रायवाला में मु.अ.सं. 168/2026 धारा 8/20/60 NDPS एक्ट और मु.अ.सं. 167/26 धारा 60(1)/72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया व तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज किया है ।
[banner id="1202"]






























