Blog

रैनबुकाई इंटरस्टेट मार्शल आर्ट चैंपियनशिप-2026 का किया आयोजन

रायवाला ( राव शहजाद ) । रायवाला कराटे एकेडमी के तत्वाधान में पहली बार प्रतीतनगर, रायवाला में रैनबुकाई इंटरस्टेट मार्शल आर्ट चैंपियनशिप-2026 का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रायवाला छावनी के एडम कमांडेंट कर्नल हिमांशु वशिष्ठ, विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान प्रतीत नगर राजेश जुगलान, ग्राम प्रधान खांड गांव सविता नेगी, जिला पंचायत सदस्य हरिपुर कलां दिव्या बेलवाल, समाजसेवी विरेन्द्र नौटियाल(विरू) एवं अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी एवं कोच कमल सिंह बिष्ट ने सयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया । इस प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों (आईडीपीएल ऋषिकेश, देहरादून, हरिद्वार, मेरठ, सहारनपुर) से आए लगभग 220 प्रतिभागी खिलाड़ियों ने उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया । कार्यक्रम में आए अतिथियों ने विजयी प्रतिभागी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल वितरित किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई । यह आयोजन युवाओं में आत्मविश्वास, आत्मरक्षा एवं खेल संस्कृति को बढ़ावा देने वाला रहा। कार्यक्रम की सफलता में आयोजन समिति, प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों एवं सभी सहयोगकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

मौके पर रायवाला कराटे एकेडमी के संचालक सचिन कुमार, मेरठ के कोच राहुल कुमार, हरिपुर कला के कोच राजेश भंडारी, देहरादून के कोच चन्दन कुमार, गौतम, सहारनपुर के कोच मायरा कुरैशी एवं हर्ष के साथ विशाल, अंश ठाकुर, आर्यन के साथ अभिभावक सहित अन्य उपस्थित रहे ।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button