Blog

ऋषिकेश में मेयर प्रत्याशी के पक्ष में किया रोड शो

ऋषिकेश । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने नगर निगम ऋषिकेश से भाजपा के मेयर प्रत्याशी शम्भू पासवान और सभी 40 पार्षद उम्मीदवारों के पक्ष में रोड शो किया। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन हुए रोडशो में कार्यकर्ताओं में भारी जोश दिखाई दिया। पूरा शहर भाजपा के झंडों से पटा दिखाई दिया। जगह-जगह लोग भाजपा और प्रत्याशियों के पक्ष में नारेबाजी करते हुए नजर आए। परशुराम चौक से शुरू हुआ रोड शो रेलवे मार्ग, दून मार्ग से होता त्रिवेणी घाट पर पहुंचकर संपन्न हुआ।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड में निकाय चुनाव में हर जगह भाजपा परचम लहराएगी और ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी। उन्होंने नगर में भीड़ देखते कहा कि उनके मन में अब कोई भी संदेह नहीं है कि ऋषिकेश में भाजपा के मेयर प्रत्याशी की प्रचंड मतों से जीत होगी।

मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है और भाजपा संतुष्टीकरण की राजनीति पर कार्य करती है। कहा कि सतत विकास में पूरे देश की रेटिंग में सभी राज्यों से उत्तराखंड पहले पायदान पर आया है। बेरोजगारी दर में एक साल में चार फीसदी कमी कर दी है। सरकार ने सबके लिए समान नागरिकता कानून, नकल विरोधी कानून लागू किया है। कहां की विपक्ष द्वारा क्षेत्रवाद की राजनीति की जा रही है, जबकि भाजपा राष्ट्रवाद से लोगों को जोड़ने का काम कर रही हैं।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल, मेयर प्रत्याशी शंभू पासवान, जिला अध्यक्ष रविंद राणा, चुनाव प्रभारी दान सिंह रावत, चुनाव संयोजक संजय शास्त्री, सहसंयोजक पुनीता भंडारी सहित भारी संख्या में देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button