Blog
प्रतीतनगर में सैनिक भवन का होगा सौंदर्यीकरण
रायवाला ( राव शहजाद ) । प्रतीतनगर के पूर्व सैनिक एवं अर्धसैनिक संगठन के सैनिक भवन का सौंदर्यीकरण तीन लाख रुपये से जिला पंचायत निधि से किया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य हरिपुर कला दिव्या बेलवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया की जिला पंचायत निधि से तीन लाख रुपये की घोषणा की है । दिव्या बेलवाल ने कहा की क्षेत्र के लिए समय समय पर विकास कार्य किए जाते है जोकि आगे भी जारी रहेंगे।

मौके पर उर्मिला नोटियाल , देवेंद्र दत्त जोशी, ऋषिराम शर्मा , हर्षमणि लस्याल , हुकुम सिंह जड़दारी , विजयपाल राणा , विजय सिंह भंडारी सहित अन्य मौजूद रहे।
[banner id="1202"]





























