Blog

जरूरतमंद वर्गों की सेवा तथा पशु संरक्षण सरकार की है प्राथमिकता : अग्रवाल

रायवाला । ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भुवन चंद खंडूरी की अंत्येष्टि में सम्मिलित के पश्चात अचानक रायवाला स्थित संचालित वृद्ध आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने आश्रम मे संचालित नशा मुक्ति केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती लोगों से नशा छुड़ाने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने केंद्र की संचालिका वैशाली से वहां चल रहे उपचार,पुनर्वास एंव अन्य व्यवस्थाओ की जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान अग्रवाल ने कक्षों एंव शौचालय का भी निरिक्षण किया इस अवसर पर वहां भर्ती लोगों ने व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताया इसी बीच अग्रवाल ने समाज कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक जी. आर. नौटियाल से केंद्र में चल रहे वृद्ध आश्रम की बजाय नशा मुक्ति केंद्र के संचालन की जानकारी ली इसके साथ-साथ जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल से बात कर इस प्रकार के संस्थानों का समय-समय पर निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए, जिससे सेवाओं की गुणवत्ता और बेहतर हो सके। तत्पश्चात अग्रवाल ने निराश्रित गोवंशों के संरक्षण हेतु आवंटित 13 बीघा भूमि का भी निरीक्षण किया। अग्रवाल ने कहा कि समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों की सेवा तथा पशु संरक्षण सरकार की प्राथमिकता है, और इस दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

मौके पर रायवाला ग्राम प्रधान सागर गिरी, प्रतीत नगर ग्राम प्रधान राजेश जुगलान, भाजयुमो जिला महामंत्री कौशल बिजलवान, अभय शर्मा शिवम पाल सहित अन्य मौजूद रहे

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button