Blog

शंकराचार्य अमृतानंद का तीर्थनगरी पहुँचने पर किया भव्य स्वागत

ऋषिकेश। ऋषिकेश पहुंचने पर शारदा पीठ कश्मीर के शंकराचार्य अमृतानंद का एक होटल में समाजसेवी अक्षत गोयल के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने आत्मीय स्वागत किया है । इस अवसर पर शंकराचार्य अमृतानंद ने गौ माता और सनातन धर्म के संरक्षण को भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण धरोहर बताते हुए कहा कि गौ केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि भारतीय जीवन-पद्धति और परंपरा का अभिन्न हिस्सा रही है। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति में गौ माता के प्रति श्रद्धा सदियों से चली आ रही है और गौ सेवा को सेवा, करुणा तथा संस्कारों से जोड़कर देखा गया है।शंकराचार्य अमृतानंद ने जानकारी देते हुए कहा कि सनातन धर्म की विशेषता उसकी व्यापक जीवन-दृष्टि में है। इसमें प्रकृति, जीव-जंतुओं और समस्त प्राणियों के प्रति करुणा तथा संरक्षण की भावना निहित है। गौ सेवा इसी भावना का एक महत्वपूर्ण प्रतीक है। वही शकराचार्य अमृतानंद ने समाज से आह्वान किया कि सनातन परंपराओं के संरक्षण के साथ मानवता, प्रकृति और जीव-जगत के प्रति संवेदनशीलता को भी जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

मौके पर कपिल गुप्ता राष्ट्रीय संयोजक नमामि नर्मदे संघ,सुशीला सेमवाल प्रदेश अध्यक्ष नमामि नर्मदा संघ,प्रमोद शर्मा ,राजीव थपलियाल राष्ट्रीय महासचिव इंडियन बॉडीबिल्डिंग फेडरेशन इब्बफ, प्रमोद शर्मा , बालवीर महंत सहित अन्य उपस्थित रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button