ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया

ऋषिकेश। राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी, गुमानीवाला में राष्ट्रीय सेविका समिति के तत्वावधान में गुरु दक्षिणा कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की कुल 136 मातृशक्तियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया । कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सुनील (विद्या भारती के प्रदेश संगठन मंत्री ), मुख्य अतिथि रिचा दिक्षित अभिभावकों के साथ-साथ समस्त शिक्षिकाएं उपस्थित रहे l कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सुनील ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, संस्कारों एवं राष्ट्रभावना के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज में मातृशक्ति की भूमिका को सशक्त बनाना रहा। कार्यक्रम के दौरान गुरु के प्रति श्रद्धा एवं समर्पण की भावना को विशेष रूप से रेखांकित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक राजेंद्र प्रसाद पांडे ने कहा कि भारतीय परंपरा में गुरु का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण है ज्ञात्लव्य है कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में गुरु की संज्ञा भगवा ध्वज को दी गई। मातृशक्ति समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है तथा संस्कारवान पीढ़ी के निर्माण की आधारशिला रखती है।
कार्यक्रम में उपस्थित मातृशक्ति ने अनुशासन, संस्कार और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम ने सभी प्रतिभागियों में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय परिवार एवं राष्ट्रीय सेविका समिति से जुड़े कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्र एवं समाज के प्रति समर्पण की भावना के साथ हुआ।
ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में बालक (जूनियर वर्ग) कबड्डी में प्रथम स्थान, गोला फेंक (जूनियर वर्ग) अंकुश द्वितीय स्थान, गोला फेंक (जूनियर वर्ग) राधिका द्वितीय स्थान जबकि लंबी कूद में अंकुश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।





























