Blog

पंडित उपाध्याय की जयंती पर संकल्प के साथ भाजयुमो ने चलाया स्वच्छता अभियान,

ऋषिकेश । भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला ऋषिकेश के जिला अध्यक्ष शिवम् टुटेजा के नेतृत्व मे 25 वर्ष जनसेवा से राष्ट्रसेवा एवं सेवा संकल्प अभियान* के अंतर्गत आज सोमेश्वर महादेव मंदिर, गंगा नगर, ऋषिकेश में स्वच्छता अभियान चलाया गया है ।अभियान के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने स्वच्छ एवं सुंदर ऋषिकेश के निर्माण के लिए नियमित रूप से स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।
भाजयुमो जिला अध्यक्ष शिवम् टुटेजा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण का आधार है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से युवा मोर्चा निरंतर जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि “25 वर्ष जनसेवा से राष्ट्रसेवा” का संकल्प समाज के प्रत्येक वर्ग को सेवा एवं सामाजिक दायित्व के प्रति प्रेरित करने का कार्य करेगा।

मौके पर जिला महामंत्री कौशल बिजलवाण, मंडल अध्यक्ष ऋषिकेश अनिरूद्ध शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष रमन अग्रवाल, शुभम तिवाड़ी, मोहित बिट्टू , आयुष उपाध्याय, अनिमेष बिष्ट व भाजयुमो जिला ऋषिकेश के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष सहित अन्य उपस्थित रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button