पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा मंडल ऋषिकेश ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

ऋषिकेश। भारतीय जनता पार्टी मंडल ऋषिकेश द्वारा एकात्म मानववाद के प्रणेता, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक एवं अंत्योदय के प्रेरणास्रोत श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, ऋषिकेश में मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम मे विधायक प्रेमचंद अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन निर्माण और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने एकात्म मानववाद और अंत्योदय के माध्यम से ऐसी विकास अवधारणा प्रस्तुत की, जिसमें समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण और सम्मान को प्राथमिकता दी गई। वक्ताओं ने कहा कि दीनदयाल का सादगीपूर्ण जीवन, राष्ट्र के प्रति समर्पण, वैचारिक प्रतिबद्धता और संगठन के प्रति निष्ठा आज भी करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

मौके पर भाजपा के वरिष्ठ एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरिद्वार के शहर प्रभारी दीपक धमीजा, पूर्व महापौर अनीता ममगाईं मंडल उपाध्यक्ष राजेश कुमार,मंत्री पवन गोयल ,मंडल मीडिया संयोजक बृजमोहन मनोडी अविनाश भारद्वाज राजेंद्र बिजवान कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा पेरूमल जगवानी राधे श्याम,मदन सिंह मेहर नन्द किशोर राम सिंह पवार महिला मोर्चा अध्यक्ष निवेदिता सरकार महामंत्री सुधा असवाल दुर्गा जिंदल रुचि जैन भावना गॉड आशा शुक्ला युवा मोर्चा अध्यक्ष अनिरुद्ध शर्मा पार्षद राजेश दिवाकर रुपेश गुप्ता,sc मोर्चा अध्यक्ष राजेश कुमार, अजय बिष्ट, श्रवण कुमार जैन प्रदेश, अन्य उपस्थित रहे।
[banner id="1202"]





























