अंकुर पब्लिक स्कूल में समर कैंप का होगा आयोजन

ऋषिकेश । अंकुर पब्लिक स्कूल द्वारा बच्चों के लिए एक शानदार और मनोरंजक समर कैंप 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह समर कैंप 4 से 12 वर्ष आयु के बच्चों के लिए आयोजित होगा। कैंप का आयोजन 1 जून से 14 जून तक प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक विद्यालय परिसर में किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार इस समर कैंप का उद्देश्य बच्चों की गर्मियों की छुट्टियों को रचनात्मक, मनोरंजक और सीखने से भरपूर बनाना है। कैंप में बच्चों के लिए कई आकर्षक गतिविधियाँ रखी गई हैं, जिनमें मोज़ेक आर्ट, डांस, म्यूजिक, पूल पार्टी, फन गेम्स, क्रिएटिव एक्टिविटीज़ और अन्य मनोरंजक कार्यक्रम शामिल हैं।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, यह कैंप बच्चों की प्रतिभा को निखारने, आत्मविश्वास बढ़ाने, नई चीजें सीखने और नए मित्र बनाने का एक बेहतरीन अवसर होगा। बच्चों को खेल-खेल में सीखने और अपनी रचनात्मकता दिखाने का मौका मिलेगा। उन्होंने अभिभावकों से अनुरोध किया है कि वे अपने बच्चों का पंजीकरण शीघ्र करवाएँ, क्योंकि सीटें सीमित हैं।

संपर्क नंबर: 7017213737, 8171127635 , इंस्टाग्राम: @aps_rishikesh
“Learn with Fun” की भावना के साथ यह समर कैंप बच्चों के लिए यादगार अनुभव साबित होगा।





























