Blog

डीएम ने अधिकारियों के साथ स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का लिया जायजा

देहरादून ( राव शहजाद ) । जिलाधिकारी सोनिका ने आज सम्बन्धित अधिकारियों के साथ परेडग्राउण्ड का स्थलीय निरीक्षण करते हुए स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का जायजा लिया है । जिलाधिकारी ने परेडग्राउण्ड में निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित अधिकारियों को समुचित व्यवस्थाओं को सुगम बनाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि युद्धस्तर पर कार्य करते हुए तैयारियो को समयबद्ध रूप से पूर्ण करें। उन्होंने निर्देशित किया कार्यक्रम आने में वाले गणमान्य एवं आंगनतुकों हेतु सीटिंग व्यवस्था, सफाई, विद्युत आदि समुचित व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करें। निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, अधि. अभि. उषा भण्डारी सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी सहित अन्य मौजूद रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button