Blog

पूर्व सैनिक संगठनों की नवगठित कार्यकारिणी ने विधायक से की शिष्टाचार भेंट

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के छिद्दरवाला अंतर्गत साहब नगर, चक जोगीवाला एवं जोगीवाला माफी क्षेत्र से आए पूर्व सैनिक संगठनों की नवगठित कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट की। अग्रवाल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों ने देश की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके त्याग, समर्पण और राष्ट्रसेवा के प्रति पूरा समाज सदैव कृतज्ञ रहेगा। अग्रवाल ने कहा कि केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार हो या प्रदेश की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार, दोनों ही सरकारें पूर्व सैनिकों के कल्याण एवं हितों के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान एवं उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार द्वारा अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिक संगठनों की सक्रियता से क्षेत्र में पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों से जुड़े विषयों को बेहतर ढंग से सामने लाने और उनके समाधान में सहयोग मिलेगा। उन्होंने नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

मौके पर संगठन व्यवस्थापक राजपाल सिंह रावत, कार्यकारिणी अध्यक्ष धीरज थापा, वरिष्ठ संरक्षक एवं सेवा मेडल से सम्मानित बगीचा सिंह, कनिष्ठ संरक्षक शोभन सिंह कैंतुरा, महासचिव लक्ष्मण सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष देव जंग थापा, उपाध्यक्ष ज्ञान देव जोशी, सचिव धर्म सिंह चौहान, संगठन व्यवस्थापक प्रताप छेत्री, कार्यकारिणी खेल प्रकोष्ठ के श्री गुरप्रीत सिंह, उपसचिव एवं मीडिया प्रभारी कुंवर सिंह, संगठन सदस्य अशोक थापा सहित अन्य उपस्थित रहे।5

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button