Blog

गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर युवा कांग्रेस का विशाल प्रदर्शन

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । केंद्र सरकार की नीतियों और जनविरोधी मुद्दों के खिलाफ युवा कांग्रेस ने कड़ा रुख अपनाया है। अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर पूरे प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों के साथ-साथ ऋषिकेश के श्री अंबेडकर भवन, आईडीपीएल में युवा कांग्रेस द्वारा एक विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गौरव भारती ने कहा जनविरोधी नीतियों और केंद्र सरकार की विफलता के विरोध में अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर युवा कांग्रेस ने आज पूरे प्रदेश में उग्र प्रदर्शन किया है। ऋषिकेश में युवाओं ने एकजुट होकर अंबेडकर भवन में धरना दिया और सड़क पर उतरकर अपना विरोध दर्ज कराया। महानगर ऋषिकेश के ब्लॉक उपाध्यक्ष मयंक पाल, युवा कांग्रेस नेता केशव गोयल और यतीश ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा ऋषिकेश के युवाओं ने अपनी एकजुटता दिखाकर इस प्रदर्शन को सफल और ऐतिहासिक बना दिया है। तानाशाही रवैये के खिलाफ हमारी यह आवाज आगे भी बुलंद रहेगी।

मौके पर मुख्य अभिषेक वर्मा, राहुल खैरवाल, हिमांशु कश्यप, सचिन, अखिल सहित अन्य उपस्थित रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button